बुलंदशहर, मार्च 28 -- तहसील क्षेत्र के गांव बोढा निवासी जतिन शर्मा सुपुत्र रविंद्र शर्मा ने अयोध्या प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह मैच 27 मार्च को संपन्न हुआ। जतिन शर्मा को कुल 7 मैचों में से 4 मैचों में बल्लेबाजी का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 9 गेंदों में 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने लगातार चार छक्के लगाकर एक खास रिकॉर्ड भी कायम किया।जतिन की इस उपलब्धि पर जनपद बुलंदशहर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। भाजपा नेता सुंदर पाल तेवतिया, सुरेशचंद शर्मा, अरविंद दीक्षित, पिंकी बोहरा, डॉ प्रभात मुद्गल, डॉ जितेंद्र तेवतिया और डॉ अंकित डबास आदि ने जतिन शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें ...