बुलंदशहर, मार्च 14 -- एस.एन.एस क्रिकेट अकादमी के दो खिलाड़ी प्रियांशु राणा और विपिन कुमार का चयन अयोध्या प्रीमियर लीग के लिए हुआ है। कोच संदीप शर्मा ने बताया कि नहर कॉलोनी निवासी प्रियांशु राणा अयोध्या प्रीमियर लीग में गंगा वारियर टीम की ओर से खेलेंगे, जबकि गांव कलमपुर निवासी विपिन कुमार चम्बल चार्जर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 से 24 सितंबर के बीच लखनऊ में लीग के पहले राउंड के ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिसमें करीब 300 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद आयोजित ऑक्शन में दोनों खिलाड़ियों को टीमों ने खरीद लिया। अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन 12 मार्च से अयोध्या में शुरू होगा। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर कोच संदीप शर्मा, लक्ष्मी रानी, रिंकू चंद्र एडवोकेट समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.