लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी फूड एण्ड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में अयोध्या प्रसाद सिंह को अध्यक्ष एवं त्रिलोकीनाथ चौरसिया को संगठन का महामंत्री-सचिव चुना गया है। सांगठनिक चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि निर्वाचन से पूर्व संगठन का प्रांतीय अधिवेशन इसके बाद हुए चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें विनोद कुमार जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर और सतेन्द्र कुमार सरोज एवं आशीष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। इसमें सतेन्द्र कुमार सरोज का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। इसके अलावा शरद कुमार सिंह को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुनाव गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शीघ्र ही कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.