विशेष संवाददाता, सितम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व व नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए रविवार को पाली हरदोई नगर पंचायत के सभासद दिलीप कुमार दीक्षित तथा फूलपुर प्रयागराज की नगर पंचायत के सभासद अरशद उल्लाह की अगुवाई में बड़ी संख्या में हरदोई, अलीगढ़, अयोध्या, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, बाराबंकी तथा प्रयागराज के सभासदों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।सपा में शामिल हुए कई जिलों के सभासद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पीडीए की स्वीकार्यता समाज में बढ़ेगी। सपा में हरदोई के सभासद कशिश यादव, अनिकेत, शिवम, कपिल, सचिन यादव सहित नगर पा...