अयोध्या, अप्रैल 14 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या से प्रयागराज तक प्रस्तावित हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल ग्रीन फील्ड कारीडोर सिक्स लेन हाइवे को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ से अयोध्या खंड पर किलोमीटर 148 किलोमीटर से किलोमीटर 56 तक यह योजना प्रस्तावित है। इसमें अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील के 40 गांव, सोहावल के पांच व सदर तहसील के 6 गांव आच्छादित किए गए हैं।यह छह लेन हाइवे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा और आवागमन को तेज व सुगम बनाएगा। जिले की सदर, सोहावल और बीकापुर तहसीलों के कुल 51 गांवों की भूमि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिग्रहित की जाएगी। यह भी पढ़ें- अयोध्या 7 भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का दायित्व अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) को सौंपा गया है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी औपचारिक...