इटावा औरैया, अगस्त 22 -- जसवंतनगर। अयोध्या जिले की तहसील सोहावल में लेखपाल के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा के लेखपालों ने एक दिवसीय काली पट्टी बांधकर कलम बंद हड़ताल की। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा को सौंपा गया। लेखपालों ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता की जांच सुनिश्चित करने की मांग की। तहसील अध्यक्ष जहीर खान और मंत्री मनीष दुबे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि लेखपाल राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण कर्मचारी है। वह विपरीत परिस्थितियों में गांव-गांव जाकर शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण करता है। यह भ...