अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ जीतेंद्र मिश्र, रामलला के किए दर्शन
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 3 -- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से वह सीधे तीर्थ क्षेत्र भवन गए। यहां अपना बैगेज रखने के बाद वह पुनः बाहर निकले और रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। रामलला के दर्शन के बाद जितेंद्र मिश्र रामघाट स्थित कार्यशाला पहुंचे। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव गोविंद देव गिरि समेत अन्य पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई। तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जितेंद्र मिश्र की यह अयोध्या की पहली यात्रा है। इससे पहले नवनियुक्त महासचिव गोविंद देव गिरि भी गुरुवार को कारसेवकपुरम पहुंचे और पूर्व महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब कुछ देर बातचीत हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.