अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (पर्यावरण शिक्षा) अवध प्रांत की ओर से 'विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता सप्ताह-2026' का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता पर जोर देते हुए युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार एवं तकनीक के माध्यम से पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर साकेत महाविद्यालय में होगा पौधरोपण अध्यक्ष...