गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बहुप्रतीक्षित अयोध्या धाम और लखनऊ तक सीधी रेल सुविधा शुरू होने जा रही है। ट्रेन संख्या 14021/14022 आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस का शुभारंभ 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। उस दौरान डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात 10 बजे ट्रेन का स्वागत करते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सांसद ने बताया कि नई ट्रेन पुरुलिया से रांची, डालटनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी होते हुए अयोध्या धाम, लखनऊ और आनंद विहार (दिल्ली) तक चलेगी। उससे पलामू और गढ़वा जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.