अयोध्या धाम में सिटी बसों का संचालन बहाल, पटरी पर लौटी परिवहन सुविधा
अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई सिटी ई बसों का संचालन बहाल हो गया है। रविवार को सिटी बसों के विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरने से यात्रियों ने राहत की सांस ली और परिवहन सुविधा सामान्य नजर आई। अयोध्या धाम में यात्रियों के सफर की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर 16 सिटी ई बसों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को सिटी बस परिचालकों ने संविदा से निजी कंपनी में स्थानांतरण को लेकर हड़ताल कर दिया था और बसों का संचालन ठप हो गया था। रामनगरी में सिटी बसों का संचालन न होने से परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई थी और यात्रियों को सफर में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, हालांकि रविवार को परिचालकों के काम पर वापस लौटने से परिवहन सुविधा बहाल हो गई और बसों का संचालन सामान्य हो गया। फिलहाल सिटी बस परिचालकों की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.