गाजीपुर, अगस्त 1 -- करंडा। ग्राम चकिया से मौनी बाबा सेवा दल की ओर से शनिवार को 51 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गया। समाजसेवी और सेवा दल के अध्यक्ष संतोष पांडेय श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए विदा करेंगे। जत्थे में रामलीला समिति चकिया के सदस्य भी शामिल रहेंगे। प्रस्थान के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहेगा और "जय श्री राम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठेगा। ग्रामीण श्रद्धालुओं का स्वागत एवं विदाई कर उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना करेंगे। श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन करेंगे। संतोष पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करती हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...