अयोध्या धाम के लिए 50 तीर्थयात्रियों का दल रवाना
हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी की ओर से 50 तीर्थयात्रियों का समूह शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। मुखानी स्थित वर्मा पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीर्थयात्री दल अयोध्या में सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी और भव्य राम दरबार के दर्शन करेगा। इस अवसर पर क्लब के सचिव निशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रीति, उपाध्यक्ष डॉ. अनुज अग्रवाल, पवन, कनक, सुमन जैन, प्रदीप, पंकज, शुभम, अक्षत, संविका, स्नेहा अग्रवाल, राकेश वर्मा और अंकुर गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.