अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
सिद्धार्थ, अगस्त 7 -- भवानीगंज। क्षेत्र के भानपुर रानी गांव से नव युवक कांवड़िया संघ भानपुर रानी के तत्वावधान में गुरुवार को कांवड़ियों का जत्था गाजे-बाजे और बोल बम के जयघोष के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों का जत्था गांव के मंदिर से भवानीगंज कस्बा और चन्द्रीपघाट होते हुए अयोध्या धाम स्थित सरयू तट पर जल भरने के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बस्ती जनपद के प्रसिद्ध भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कुलदीप पाठक, राहुल सैनी, पवन कुमार, घनश्याम, प्रकाश दूबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना यह भी पढ़ें- देवघर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना यह भी पढ़ें- 30 वर्ष पुरानी कांवड़ यात्रा कछला घाट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.