गौरीगंज, मार्च 20 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता क्षेत्र के मठिया मजरे गुन्नौर गांव निवासी बाबा आजाद गोस्वामी ने शुक्रवार को बरगदी बाबा धाम से अयोध्या धाम स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन हेतु दंडवत परिक्रमा यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बाबा की दंडवत परिक्रमा के साथ श्रद्धालुओं का हुजूम भी आगे बढ़ता रहा। बाबा आजाद गोस्वामी ने बताया कि उन्हें इस यात्रा के लिए 25 दिनों की अनुमति मिली है और वे दंडवत परिक्रमा करते हुए अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.