अयोध्या दर्शन से लौट रही महिला यात्री का बैग चोरी
प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। मनवर संगम एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। लूकरगंज निवासी किरण गुप्ता ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक किरण गुप्ता अपने पति धर्मेंद्र के साथ मनवर संगम एक्सप्रेस से अयोध्या धाम दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों ट्रेन से वापस प्रयागराज लौट रहे थे। इसी दौरान एसी कोच में यात्रा के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। महिला के अनुसार बैग में मोबाइल फोन, 1600 रुपये नकद तथा अन्य जरूरी सामान रखा था। प्रयागराज पहुंचने पर बैग नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और ट्रेन तथा रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.