उन्नाव, अक्टूबर 1 -- बांगरमऊ, संवाददाता। अयोध्या दर्शन कर गुजरात लौट रहे एक वृद्ध की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथी शव को लेकर गुजरात रवाना हो गए। गुजरात के बालखाड़ क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले 60 वर्षीय सूरज भाई पुत्र देवजी भाई अपने साथियों के साथ निजी बस बुक कर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। बुधवार तड़के दर्शन कर वापस गुजरात लौटते समय बस बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पहुंची थी। इसी दौरान सूरज भाई की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। स्थिति बिगड़ती देखकर पवन कुमार समेत अन्य साथियों ने बस रुकवाई और उन्हें उपचार के लिए बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत...