मधुबनी, नवम्बर 22 -- जयनगर, एक संवाददाता। अयोध्या जनकपुरधाम ट्रेन के यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जयनगर नेपाली स्टेशन पर पुख्ता इंतेजाम रखा गया है। सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर रहेंगे। रविवार को आरपीएफ, एसएसबी,जीआरपी, स्थानीय पुलिस व रेलवे के संबंधित अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर तैयारी का जायजा लिया। नेपाली स्टेशन व अन्य रूटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दरभंगा पुखराज मीणा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम है। अयोध्या धाम और जनकपुरधाम के बीच प्रस्तावित नई रेल सेवा को लेकर 23 नवम्बर को दोनो देश के प्प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन को हरी झंडी दिखाई जाऐगी। यह ट्रेन जनकपुरधाम और अयोध्या कैंट के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन प्रस्तावित है, जबकि आम यात्रियों के लिए नियमित सेवा 28 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी मिली है। ट...