अयोध्या जेल में सेंध लगाकर भागा एक लाख का इनामी, नौ महीने बाद दिल्ली में पुताई करते गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- अयोध्या, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या जिला कारागार की तन्हाई कोठरी की दीवार में सेंध लगाकर फरार हुआ एक लाख रुपये का इनामी बंदी शेर अली आखिरकार यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। जेल से फरारी के करीब नौ महीने बाद एसटीएफ ने उसे दिल्ली के मायापुरी इलाके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था। दिल्ली में पहचान छिपाकर पुताई का काम कर रहे शेर अली तक पुलिस रिश्तेदार से संपर्क के जरिए पहुंची। उसके साथ जेल से फरार हुआ दूसरा बंदी गोलू अग्रहरि अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश तेज कर दी गई है। सुल्तानपुर जिले के अमरेमऊ, करौंदीकला निवासी शेर अली वर्ष 2024 में अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में टावर रिपेयरिंग का काम करता था। एसटीएफ की पूछताछ में उसने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.