बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। यह घटना नेशनल हाईवे पर बडहर खुर्द गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने श्रद्धालु को अपनी चपेट में ले लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के कपिलवस्तु जनपद से श्रद्धालुओं का एक समूह बस से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में हाईवे किनारे एक होटल पर बस रुकी, जहां सभी श्रद्धालु भोजन करने के लिए उतरे। इसी दौरान धनीराम नामक श्रद्धालु लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही धनीराम की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.