लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने घरों पर रोक लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रस्तावित राम दर्शन कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कई कांग्रेस नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार जब जब डरती है तब पुलिस को आगे कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास करती है। पटेल का आरोप है कि प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घरों में रोककर राम दर्शन के लिए जाने से वंचित किया गया। यह भी पढ़ें- अयोध्या रवाना होने से पहले सांसद उज्जवल रमण सिंह हाउस अरेस्ट सोमवार रात लगभग आठ बजे कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनके आवास एवं कैंप कार्यालय पहुंचे और...