अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, बिहार के एक श्रद्धालु की मौत, 36 घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- लखीमपुर। नेशनल हाईवे-30 पर उचौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जल लेकर अयोध्या जा रही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बिहार राज्य के एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 6 लोग शाहजहांपुर रेफर कर दिए गए हैं । घटना मंगलवार आधी रात के बाद करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 'बोल बम' तीर्थ यात्रा की यह बस करीब 75 श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार से अयोध्या की ओर बढ़ रही थी। जैसे ही बस उचौलिया थाना क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.