अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 22 घायल
गोरखपुर, अगस्त 25 -- जगदीशपुर/चौरीचौरा (गोरखपुर), हिटी। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार दोपहर एम्स थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार बच्चे, किशोर, महिलाएं और वृद्ध मिलाकर 22 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली ब्लॉक अंतर्गत जोल्हनिया संखापार गांव के श्रद्धालु पिकअप से मंगलवार को अयोध्या जा रहे थे। अधिक लोगों को बैठाने के लिए पिकअप में लकड़ी के पटरे लगाकर दो लेयर में जगह बनाई गई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे कुशीनगर-गोरखपुर हाईवे पर सिसवा उर्फ चनकापुर के टोला मलपुर के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। तेज रफ्तार पिकअप डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.