अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस के टायर में लगी आग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बाबा बैजनाथ धाम से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस के टायर में गुरुवार सुबह आग लग गई। बिहार के श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम का दर्शन करने के बाद अयोध्या जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे इनकी बस शहर के बाबागंज में पहुंची तो एक टायर से धुआं उठता दिखा। चालक ने बस रोक दी और सभी श्रद्धालु बाहर निकल गए। टायर में आग लगी थी। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बाद में चालक बस का टायर बदलकर अयोध्या रवाना हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.