अयोध्या, नवम्बर 28 -- अयोध्या, संवाददाता। परिवहन निगम अयोध्या डिपो को दो नई वातानुकूलित बसों की सौगात मिली है। नई एसी बसें यात्रियों के सुगम सफर के लिए जयपुर (राजस्थान) या देहरादून (उत्तराखंड) चलाने की योजना है। अभी रूट फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन शनिवार को एसी बसों के संचालन के लिए रूट और किराया फाइनल कर लिया जाएगा। यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा के लिए नई एसी बसों को लंबी दूरी चलाने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम की ओर से यात्रियों के सुगम सफर के लिए अयोध्या डिपो को दो एसी बसों की सौगात मिली है। यह बस लंबी दूरी तक चलाई जाएंगी। नई 42 सीटर एसी बस लंबी दूरी तक चलाने के मकसद यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। इस बस में पुशबैक (टू बाई टू) सीट लगी है जो यात्रियों की लंबी दूरी तक सफर के लिहाज से काफी आरामदायक बताई जा रही है। फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.