अयोध्या, दिसम्बर 28 -- बीकापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा मे रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ठंड का असर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में देखने को मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरे बाजार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी,एएनएम सीमा,संतोष के साथ ही जितेंद्र नाथ मौजूद रहे। इस दौरान 38 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके उपचार किया गया। अधिकतर मरीज मौसमी जुखाम-बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा पेट की बीमारी तथा शरीर दर्द से पीड़ित मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोछा में भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां महिला चिकित्सक अंजली गुप्ता,आरबीएस के चिकित्सक डा. प्रतीक्षा वर्मा,जितेंद्र वर्मा,फार्मास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.