अयोध्या-जनकपुर धाम के बीच 23 नवंबर से नई ट्रेन सेवा, भारत-नेपाल रेल संपर्क होगा मजबूत
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक नई ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच चलने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 23 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस सेवा से दोनों देशों के बीच यात्रियों की आवाजाही आसान होने के साथ धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नई ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ेगी। इसके प्रमुख ठहराव गोरखपुर, बस्ती, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर होंगे। इन स्टेशनों के माध्यम से आसपास के कई जिलों के यात्रियों को रेल संपर्क का लाभ मिलेगा। लोग धार्मिक यात्राओं, परिवारजनों से मिलने और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.