अयोध्या गया परिवार, मथुरापुर में घर से लाखों की चोरी
समस्तीपुर, मई 28 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब गृहस्वामी परिवार सहित बाहर घूमने गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी राजीव कुमार ने मथुरापुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि वे परिवार के साथ घर बंद कर अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने गए थे।
घटना का विवरण इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे जेवरात, नगदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घर लौटने पर कमरे का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रतिक्रिया थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.