अयोध्या-खड़े डंपर में पीछे से टकराई बस, पांच यात्री घायल
अयोध्या, जून 1 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्ती चौरा नेशनल हाईवे पर बसहा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे के किनारे खड़े डम्पर में लखनऊ की तरफ जा रही रोडबेज बस पीछे जा भिड़ी। सड़क हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस सवार पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से एक यात्री की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सड़क दुर्घटना में घायल 31 वर्षीय आमिर शाह, निवासी नरैना लक्ष्मीपुर, थाना कप्तानगंज कुशीनगर, शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी रोहुआ थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर, 25 वर्षीय चन्द्रमोहन निवासी रेहुआ थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर, 30 वर्षीय देवपाल सिंह निवासी मलिकपुर गुडसायगंज कन्नौज व 25 वर्षीय मनोज, निवासी हरवा,थाना रुदौली को सीएचसी सोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.