गौरीगंज, फरवरी 3 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के डब्ल्यूएच पब्लिक स्कूल के संयोजन में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अयोध्या की टीम को हराकर पारा की टीम चैंपियन बनी। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। बीते सोमवार को भनौली स्थित डब्ल्यूएच पब्लिक स्कूल द्वारा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कई जनपदों से आई कुल 16 टीमों ने भाग लिया। देर शाम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अयोध्या टीम और पारा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पारा टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो सीधे सेटों में अयोध्या की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आयोजक मंडल द्वारा विजेता पारा टीम को 11 हजार व उपविजेता अयोध्या टीम को 51 सौ की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पारा टीम के खिलाड़ी करण को ...