अयोध्या, जुलाई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी को शुक्रवार को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में 432 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनका हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के समीप उतरा, जहाँ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वर्गीय चौहान की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- आज फिर अयोध्या आ रहे सीएम योगी, 432 करोड़ की 217 परियोजनाओं की देंगे सौगात लोकार्पित...