अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले रेलकर्मियों ने तीसरे दिन विभिन्न मागों के समर्थन में अयोध्या कैंट जंक्शन रेलवे स्टेशन के लोको लॉबी के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया। आन्दोलित रेलकर्मियों ने मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की और शीघ्र मांगें पूरी न होने पर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी। बुधवार को रेलकर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने, कोरोना काल की मंहगाई भत्ते की फ्रीज की हुई तीन किश्तों का भुगतान करने, बिना मैपिंग के नए बढ़े हुए काम के लिए स्वीकृत करने, रिक्त पदों के बदले ठेकेदारी बंद करो तथा रिक्त पदों को भरने, रेलवे आवास की दुर्दशा ठीक कराने, रेलवे में अप्रेंटिस किए प्रशिक्षुओं को नौकरी देने की मांग की। धरने में राजन यादव, मनीष कुमार, अभिमन्यु सिंह, अंकित यादव, रितेश श्रीवास्तव, दीपक सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.