बहराइच, अप्रैल 3 -- पयागपुर संवाददाता।इमलियागंज के कृष्णानगर कॉलोनी में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। अशोक ओझा के घर में महिलाओं के करूण रूदन से लोगों की आंखे छलछला उठ रही है। तीन दिन पूर्व अयोध्या गए राहुल ओझा (19) पुत्र अशोक कुमार ओझा वहां स्नान करने के दौरान डूब कर लापता हो गए थे। शुक्रवार दोपहर जैसे ही गांव में उनके शव की बरामदगी की सूचना पहुंची। परिजनों पर बज्रपात हो गया है। पयागपुर थाने के इमलियागंज के कृष्णानगर कालोनी निवासी राहुल ओझा परिवार के होनहार युवकों में गिने जाते थे। परिवार की उम्मीदों का सहारा थे। उनकी मौत से लोग भी गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है। लोग शव गांव आने का इंतजार कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.