चंदौली, जून 25 -- चंदौली, संवाददाता । अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में सैकड़ों करोड़ रुपये एवं बेशकीमती आभूषण की चढ़ावा चोरी के विरुद्ध कांग्रेसी बुधवार को जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को सौंपा। साथ ही इस चोरी में लिप्त दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर से सैकड़ो करोड़ रुपये और बेशकीमती हीरे, सोने-चांदी के आभूषण की चढ़ावा चोरी ने देश-दुनियां में हिंदुओं को शर्मसार कर दिया है। यह भी पढ़ें- श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की धांधली मामले में की जाए कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बने प्रभु श्रीराम मंदिर नि...