अयोध्या के विकास को नई उड़ान: सीएम योगी 217 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
अयोध्या, जुलाई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या पहुँचे। उनका हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल के समीप बने हेलीपैड पर उतरा, जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सोहावल ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया है। यहाँ मुख्यमंत्री कुछ ही देर में स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वर्गीय चौहान की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- अयोध्या को योगी की सौगात: 432 करोड़ की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.