सोनभद्र, मार्च 17 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से 19 मार्च को अयोध्या में वर्ष प्रतिपदा समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस भव्य समारोह में विशेष रूप से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तरफ से बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक एवं बीजपुर प्रखंड निवासी संदीप गुप्ता को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आमंत्रण मिलने से पूरे बीजपुर प्रखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि यह रेणुकूट क्षेत्र और बीजपुर प्रखंड के लिए सम्मान का विषय है। वहीं जिला सहसंयोजक राजेश कांत गुर्जर ने संदीप गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.