अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या,संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते अयोध्या जनपद के बीडीओ रुदौली अमित कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अमित कुमार त्रिपाठी पर सरकारी धन के दुरुपयोग,अनियमित भुगतान,कर्मचारियों का वेतन रोकने और दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों को देखते हुए शासन ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत तत्काल निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन की शर्तों के अनुसार अमित कुमार त्रिपाठी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता तो मिलता रहेगा,लेकिन वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे निलंबन अवधि के दौरान किसी भी अन्य कार्य,व्यापार या व्यवसाय में किसी भी रूप में संलिप्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.