संवाददाता, अप्रैल 18 -- अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए 20 पुजारियों के स्थान पर अब 22 पुजारी हो गये है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो अतिरिक्त पुजारियों की नियुक्ति कर दी है। यह दोनों ही पुजारी गण पूर्व में ट्रस्ट की योजनानुसार छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। तीर्थ क्षेत्र ने प्रत्येक माह की अमावस्या व पूर्णिमा से बदले जाने वाले रोस्टर के मुताबिक सुबह-शाम की दो टोलियों में अलग-अलग ड्यूटी के लिए लिस्ट जारी कर दी है। यह दो पुजारी हैं गिरधारी मिश्र व अनिल शुक्ला है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी प्रशिक्षित 20 पुजारियों को रामलला की सेवा में नियुक्त किया गया। पुनः वेतन विसंगति प्रकरण तूल पकड़ने पर सभी पुजारियों को मुक्त कर दिया गया। बाद में जिन 16 पुजारियों ने सशर्त सेवा के लिए सहमति पत्र दिया था, उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.