रामगढ़, अगस्त 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर सार्वभौम शाक द्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि राजा जी का जाना ब्राह्मण समाज ही नहीं पूरे सनातनियों के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर अयोध्या नगरी और देश के सभी ब्राह्मण शोकाकुल है। उनके निधन से न केवल अयोध्या के राजपरिवार का एक गौरवशाली अध्याय समाप्त हो गया, बल्कि संपूर्ण अयोध्या ने अपने सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षक को खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया। वे अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के अग्रदूत रहे। रामायण मेला संरक्षक समिति में उनकी सक्रिय भूमिका और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बतौर ट्रस्टी उनकी नियुक्ति ने उन्हें मंदिर निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.