अयोध्या, मई 14 -- मोतीगंज/परसपुर,गोंडा। जिले में में अयोध्या के युवक की हादसे में मौत हो गई। गोंडा- अयोध्या हाईवे पर बुधवार देररात बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अयोध्या जिले के तारुन थानाक्षेत्र के ग्राम कुटी धौरहरा का लालजी जायसवाल (38) पुत्र झिगुंरी जायसवाल, ग्राम उसरी निवासी इंद्रेश मिश्रा पुत्र धर्मराज मिश्रा, ग्राम पाली अचलपुर निवासी चतुर नारायण पुत्र राम भवन गोंडा की ओर से जा रहे थे। अयोध्या हाईवे पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सभी को इलाज के लिए सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत इलाज के ही दौरान डॉक्टर ने लालजी जायसवाल को मृत घोषित क...