बलिया, मार्च 28 -- बलिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अवतरण स्थली अयोध्या धाम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता व जीयर स्वामी महाराज के नेतृत्व में बीते 20 मार्च से चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ के पुर्णाहुति और भंडारा में शनिवार को शामिल होने के लिए जिले से 51 बसों में सवार होकर सैकड़ों श्रद्धालु शुक्रवार की देर शाम रवाना हुए। यह सभी बस परिवहन मंत्री के शहर स्थित कैंप कार्यालय नारायणी टाकीज से रवाना गई। वहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस महायज्ञ में देश-प्रदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। साथ ही प्रदेश के लगभग सभी मंत्रियों भी शामिल होकर महायज्ञ का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। महायज्ञ में कुल 1251 हवन कुंड थे, जिसमें पांच हजार यजमान बने थे। आठ दिनों तक चले इस महायज्ञ में बनाए...