सिद्धार्थ, मार्च 3 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ कस्बा के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल का शुभारंभ एसएसबी के डीआईजी मुन्ना सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल के पहले दिन सोमवार को आधा दर्जन पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में हनुमानगढ़ी अयोध्या बाबा लाडी ने चंडीगढ़ के सोनू को चंद मिनट में आसमान दिखा दिया। पंजाब के विक्की ने आगरा के सूरज को चित किया। मनसब चंडीगढ़ ने आगरा के मोनू को अखाड़े में आसमान दिखया। दिल्ली के हर्ष तिवारी व सिद्धार्थनगर के रंजीत पहलवान व अयोध्या के अमन दास सिद्धार्थनगर के अभय पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। डीआईजी ने दंगल का शुभारंभ करते हुए कहा कि कुश्ती खेल काफी पुराना व पारंपरिक है। इस परम्परा को कायम रखना सराहनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.