गोंडा, मार्च 6 -- नवाबगंज संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर लोलपुर बाईपास के पास अयोध्या जिले के पशु व्यापारियों पर पुरानी रंजिश हमला हुआ। एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो पिकअप वाहनों को रोककर लाठी-डंडों से व्यापारी के साथ मारपीट की और दोनों ही गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमले में एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मोहम्मद जावेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को गोरखपुर के नारायनपुर पशु बाजार से छह भैंस खरीदकर दो पिकअप वाहनों से घर लौट रहा था। एक पिकअप में उसके भाई हसमुद्दीन और साथी फुरकान सवार थे जबकि दूसरी पिकअप दूसरा चालक चला रहा था। जावेद के मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.