लखनऊ, जून 1 -- - विभूतिखंड इलाके में जलवा क्लब के पास अयोध्या के भाजपा नेता की हत्या का मामला - तमंचा लेकर जा रहा था तभी चंदौली के मुगलसराय इलाके में पुलिस ने किया गिरफ्तार लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विभूतिखंड इलाके में जलवा क्लब के बाहर हुई अयोध्या के भाजपा नेता शिवम सिंह की हत्या के मामले में चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी व मुख्य हत्यारोपी अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक अनुज सिंह ने नाटकीय तरीके से तमंचे के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। वह तमंचे के साथ चंदौली के मुगलसराय इलाके में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ा। अनुज के पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।

अनुज सिंह की गिरफ्तारी थानाप्रभारी विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि अनुज की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। पुलिस टीम यहां से भेजकर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लख...