अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता (प्री-नेशनल) में जिला रायफल क्लब अयोध्या के दो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर अयोध्या का नाम रोशन किया है। जिला रायफल क्लब के कोच शनि कुमार वर्मा ने बताया कि ज्योत्सना सिंह और सिद्धार्थ ने प्रतिदिन लगभग आठ घंटे कड़ी मेहनत और अनुशासित अभ्यास के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। उनकी लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर जिला के अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उनके इस प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...