नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- यूपी के अयोध्या के छोटे से गांव की पारुल सिंह ने अपने जज्बे और हिम्मत की बदौलत बचपन में देखे सपने को सच कर दिखाया है। इंडियन नेवी में अफसर बनकर आज वह अपने स्कूल की छात्राओं के सामने बड़ी प्रेरणा बन गई हैं। जब भी छुट्टी पर घर आती हैं तो अपने स्कूल जाकर छात्राओं के सवालों का जवब देती हैं। पारुल ने अपने इलाके की बेटियों को सिखाया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे से गांव से निकलकर भी बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। विकासखंड तारुन की ग्रामसभा गौरा के पुरवा मंगलपुर की निवासी पारुल के पिता जितेंद्र प्रताप सिंह इंडियन एयर फोर्स में तैनात हैं। बचपन में पिता को वर्दी में देखकर पारुल के मन में भी सेना में जाने की इच्छा जागी। उनकी मां रंजना सिंह ने इस सपने को पूरा करने के लिए हमेशा बेटी का साथ दिया।केंद्रीय विद्यालय से की प...