अयोध्या की सीमा से बाहर कॉलोनी बसायेगा एडीए
अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के बाद निरंतर बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से जहां रामनगरी में फ्लोटिंग आबादी बढ़ी है। वहीं अयोध्या में बढ़ती आबादी के कारण बस्तियों और कालोनियों का भी निरंतर विकास हो रहा है। आसपास के जनपदों के लोगों का भी आकर्षण रामनगरी में मकान बनवाकर रहने का बढ़ा है। इस कारण लोगों के घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण रामनगरी की सीमा से बाहर एक नयी कालोनी बसाने जा रहा है। अयोध्या धाम से चंद किलोमीटर दूर बस्ती जनपद में स्थित रिढौरा, कंचनपुर और मांच गावों को मिलाकर स्थापित होने वाली इस संभावित कॉलोनी की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।अयोध्या विकास प्राधिकरण करीब 100 हेक्टेयर में यहां कालोनी बसायेगा। यहां आवासीय मकानों को भूमि के 60 प्रतिशत हिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.