अररिया, मार्च 16 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नेपाल के जनकपुर धाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दहलीज पर खड़े बालेन्द्र शाह ने जनकपुर क्षेत्र के लोगों से वादा किया है कि उनकी सरकार बनने पर जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर का भव्य विस्तार किया जाएगा। इस योजना के तहत यहां हर वर्ष एक करोड़ से अधिक पर्यटकों के आने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। बालेन शाह का कहना है कि भारत के अयोध्या में प्रतिवर्ष लगभग 10 करोड़ पर्यटक आते हैं और उसी मॉडल को ध्यान में रखते हुए जनकपुर धाम को भी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उनका मानना है कि इससे नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि में बड़ी बढ़ोतरी होगी। साथ ही भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक व सांस्कृतिक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।जनकपुर ...