मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर की तरह चित्रकूट समेत मध्य प्रदेश के अन्य मंदिरों का विकास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार कार्ययोजना तैयार कराने में जुटी है। उन्होंने वर्ष-2028 में उज्जैन में लगने वाले कुम्भ मेले का आयोजन प्रयागराज की तरह करने का दावा किया। वहीं, कुंभ के सफल आयोजन के लिए स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज से आशीर्वाद मांगा। साथ ही उन्होंने कुंभ में आगमन के लिए स्वामी अड़गड़ानन्द को आमंत्रित भी किया। वह रविवार को लगभग ढाई बजे रीवां से हेलीकाप्टर से चुनार तहसील के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद आश्रम में आयोजित प्रवचन में भी शामिल हुए। वहीं, शाम को साढ़े चार बजे रीवां के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से वार्ता...