वाराणसी, अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर मंगलवार को काशी आ रहे हैं। यहां 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का दो दिन में लगभग 20 घंटे का प्रवास होगा। 29 अप्रैल को वह बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब 15 किमी की यात्रा कर लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। एमएलसी एवं प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पांच माह के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री का 54वां दौरा होने जा रहा है। हर बार की तरह मोदी एक बार फिर काशीवासियों की झोली में अरबों रुपये की सौगात देंगे। इनमें 1054.69 करोड़ की 50 योजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.