अयोध्या-काशी की तर्ज पर सोरों के सर्वांगीण विकास की मांग
आगरा, अगस्त 21 -- तीर्थ नगरी सोरों का अयोध्या, काशी की तर्ज पर सर्वांगीण विकास कराने के लिए सोरों के चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है। लखनऊ में तीर्थ नगरी के विकास से संबंधित मांग पत्र भी डिप्टी सीएम को सौपा है। शुक्रवार को चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान जानकारी दी कि तीर्थ नगरी सोरों आदि तीर्थ है। मुख्यमंत्री योगी ने वर्ष 2021 में सोरों सूकरक्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया था। सोरों में इस समय सांस्कृतिक, पौराणिक और धार्मिक धरोहरें विद्यमान हैं। इन धरोहरों पुन: जीर्णोद्धार बहुत जरूरी है। तीर्थ नगरी में माह की हर एकादशी को श्रद्धालु पंचकोसी परिक्रमा लगाते हैं।श्रावण माह, माघ माह, अधिक माह में मोक्षदा एकादशी को लाखों की संख्या में श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.